संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के मनकापुर थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता को दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर ससुरालियों के ऊपर उसे मार डालने का आरोप लगा है।मृतका की मां की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  मुख्यालय भेज दिया है।
उमरीबेगम गंज थानाक्षेत्र के परास पट्टी गाँव की रहने वाली  मृतका की माँ मीना देवी पत्नी रामजियावन ने रविवार को मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि, उसकी पुत्री गीता उम्र 22 वर्ष का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व व्यास मुनि पुत्र राम अवध निवासी  लिदेहनाग्रँट  मउहरिया थाना मनकापुर के साथ हुआ था। विवाह उपरांत ससुराल वालों  के द्वारा बार-बार मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। प्रार्थनी ने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई। जिसको लेकर मृतका को ससुराल वालों ने बार-बार प्रताड़ित किया। प्रार्थिनी की पुत्री ने मामले को अपने मायके वालों से बताया था।विगत दिनों मृतका ने दहेज की मांग पूरी ना होने की दशा में मारडालने की आशंका भी व्यक्त की थी।
 रविवार प्रातः 7 बजे सूचना मिली की उसकी पुत्री को जान से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है।
 मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष  विसुनदेव पांडे ने दूरभाष पर बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ