गोण्डा।जनपद के कौड़िया थानाक्षेत्र के एक गाँव में खेत में पानी देने जा रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया।लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बताते हैं कि, थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को पानी देने जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में सुनील प्रजापति नाम के युवक ने नाबालिग का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा तथा बालिका को दुष्कर्म की नियत से जबरन गन्ने के खेत में लेकर चला गया। आरोप है कि आरोपी द्वारा बालिका का वस्त्र भी फाड़ दिया गया। बालिका के मुताबिक अपने को बचता न देखकर जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे बालिका के भाई व मां को अपनी तरफ आता देख आरोपी सुनील भाग गया। बहरहाल इस घटना से नाबालिग सदमें में है।वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।


0 टिप्पणियाँ