बहराइच धर्म परिवर्तन का मामला,एसपी ने बताया जांच में गलत

शुद्धिकरण करवा बोले ग्रामीण, कुछ लोग गाँव का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं

रिपोर्ट:- संजय गुप्ता 
बहराइच।कोतवाली  नानपारा  के ग्राम मंझवा भुलौरा  में एक  वृद्ध ने अपने  बेटे पुत्र बहू और पोते पर धर्मांतरण का आरोप लगाया था, इस बात की सूचना मिलते ही अनेक हिन्दू  संघठन मौके पर पहुँच गए।जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
जिसके चलते शुक्रवार को तनाव की स्थिति देखते हुए विवादित इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी।
नानपारा थाना क्षेत्र के छोटा भुलौरा निवासी पतिराम पुत्र जगन्नाथ ने कोतवाली पुलिस को दिये हुये तहरीर में बताया कि ,उसका पुत्र सुभाष ,पोता दीपक और बहू मीरा ने धर्मांतरण कर लिया है यह लोग मुस्लिम समुदाय की तरह नमाज आदि करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने ने बताया कि,दीपक के साथ उसकी पत्नी व पुत्र  ग्राम कमचियारा स्थिति मजार पर जाते थे जहाँ बाबा ने दीपक उनको को बहला फुसला कर धर्मांतरण करा दिया।जब इस बारे में अधिक जानकारी के लिये संबंधित परिवार से संपर्क का प्रयास किया गया तो,उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

      धर्म परिवर्तन का मामला गलत-एसपी 
इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने कहा कि, धर्म परिवर्तन का मामला पुलिस की जांच में गलत पाया गया है। सभी लोग पहले से हिंदू  हैं और घर में मूर्ति रखे हुए हैं ।उन्होंने यह भी बताया कि बाप और बेटे में बनती नहीं है, दोनों की लड़ाई में ही पिता की ओर से ऐसा आरोप लगाया गया है l 
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सत्ता पक्ष के एक कार्यकर्ता को लेकर काफी दिनों से तनाव चल रहा है इसी कारण लोग गांव का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है l इन सबके बीच कुछ धार्मिक जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के घर पहुंच उपरोक्त सभी लोगों को मंडप पर बैठा करके हवन पूजन करा कर उनका शुद्धिकरण करा दिया है गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ