रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। देवीपाटन मण्डल में धान क्रय केन्द्रों पर हो रही अनियमितताओं पर मण्डलायुक्त एस वी एस रंगाराव की सख्ती के क्रम में जिले के खरगूपुर थाने में भटपी केन्द्र प्रभारी के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
बताते चलें कि,बीते 31 अक्तूबर को आयुक्त द्वारा भटपी क्रयकेन्द्र का निरिक्षण किया गया था। जिसमें क्रय केन्द्र के अभिलेखों से 97 कुन्तल धान की खरीद के बावत जानकारी मिली।मौके पर आयुक्त की जांच में 40 किलो ग्राम के 80 बोरे मिले।जांच के दौरान मौके पर 61.60 कुन्तल धान कम पाया गया।इस पर आयुक्त के आदेश पर भटपी पीoसीoएफo धान क्रयकेन्द्र के प्रभारी अखिलेश पाण्डेय पर धोखा-धड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया।थानाध्यक्ष चितवन के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ