सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

अज्ञात भारी वाहन की टक्कर में उड़े चीथड़े

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में राजासगरा के पास अयोध्या-गोण्डा हाइवे पर  भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा - भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई।बताते हैं  कि ,यह हादसा किसी अज्ञात भारी वाहन द्वारा उन्हें जबरदस्त टक्कर मारने के चलते हुआ।बहरहाल स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने टुकड़ों में बिखरे शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया तथा अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि,उमरीबेगम गंज थानाक्षेत्र के मंगुरा बाजार निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र दीनानाथ गुप्ता , 28 अपने भतीजे करन, पुत्र अनिल 12, शादी में शामिल होने तुर्काडीहा में रहने वाले अपने एक रिश्ते दार के यहाँ जा रहे थे।जहाँ से उन्हें बारात के साथ तरबगंज जाना था। जिन्हें रात में राजासगरा के समीप अज्ञात भारी वाहन ने रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ