पुरानी रंजिश के चलते घटी यह घटना
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।नगर कोतवाली के रुद्रपुर बिसेन में बीती रात साढ़े नौ बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी।जिसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहाँ उसकी गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया ।
घायल युवक अंशू गोस्वामी ने बताया कि,दो अज्ञात युवकों ने उसे उसके घर से बुलाया तथा बात करते-करते उसे कमर से असलहा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग दौड़ कर वहाँ पहुँचे, तबतक बदमाश वहाँ से भाग गये।
उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि,घटना की सूचना के बावजूद कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुँची थी।


0 टिप्पणियाँ