नीलगाय से टकराकर माँ-बेटे घायल

पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की तत्परता से दोनो की जान बची

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोंडा।बीती रात जिले के धानेपुर में धुंध के चलते बाइक से अपनी माँ के साथ मुख्यालय से घर आते समय नीलगाय से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे पेट्रोलिंग कर रहे प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने अपने सहयोगियों की मदद से उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराया।
बताते चलें कि,बीती रात थानाक्षेत्र के माधवगंज हनुमान मंदिर के रहनेवाले राजू कौशल व उनकी माँ प्रभादेवी शहर मुख्यालय से बाइक द्वारा  वापस आ रहे थे तभी सोहिला झील के पास उनकी बाइक नीलगाय से भिड़ गई ,जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
बता दें कि,घने कोहरे में धुंध की वजह से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए धानेपुर पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। बीते दो दिन पुर्व दूधिया शीत लहर की वजह से जब वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अति व्यस्त  गोंडा- उतरौला पर दुर्घटना होने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखते हुए रात के समय प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज के निर्देशन में पुलिस कई स्थानों पर वाहनों को रोक कर एक साथ पंक्ति बना कर सतर्कता पूर्वक यातायात को सुरक्षित बनाने का काम कर रही है।
बहरहाल प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम के इस कार्य पर घायलों के परिजनों समेत अन्य  लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ