पूर्व सांसद के निधन से भाजपाईयों में शोक

देवीपाटन मण्डल में भाजपा की पितामह थे सत्यदेव सिंह
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।बलरामपुर व गोण्डा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने व देवीपाटन मण्डल के पितामह कहे जाने वाले पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।उन्हें कुछ दिन पूर्व वहाँ भर्ती कराया गया था,जहाँ हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। 
उनके निधन से देवी पाटन मण्डल के भाजपाईयों में  शोक की लहर फैल गई। 
कई राष्ट्रीय पदों पर रहकर कुशलतापूर्वक अपनी सेवा वा सामर्थ्य से उसका नेर्तुत्व करने वाले पूर्व वरिष्ठ सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है।जिसके बाद से सदमें चल रहे थे।जिसके चलते उनकी सेहत भी खराब हो गई थी ,जिसके चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यदेव सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अन्य  महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य कर चुके थे। अपनी सादगी व साफ - सुथरी एवं पारदर्शी राजनीति के कारण वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विश्वसनीय समिति में भी रहे थे। उन्होंने 1977 में गोंडा संसदीय क्षेत्र  से लोकदल के सांसद पद का चुनाव जीता,इसी के साथ राम जन्मभूमि आन्दोलन में  देवीपाटन मंडल से महत्वपूर्ण व सक्रिय भूमिका निभाई।
वे 1992 में पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चुनाव जीता।व 1996 तक उसका प्रतिनिधित्व किया।वरिष्ठ भाजपा नेताओं लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी के खास मित्र रहे पूर्व सांसद का राजनैतिक व व्यक्तिगत जीवन सादगी व पारदर्शिता का मिशाल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ