रिपोर्ट:-रमेश मिश्रा
गोण्डा। जिले के तरबगंज में लगभग हर ग्रामसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है।कौन कितना खायेगा प्रधानो में होड़ मची हुई है। हर जगह जेसीबी से रोड की पटाई हो रही है। पीएम आवास अपात्रो में बाँटा जारहा है।गरीब व कमजोर की सुनने वाला कोई नही है जिम्मेदार आँख मूँद कर बैठे हैं । लूट खसोट खुलेआम जारी है।हालांकि कुछ एक मामलों में मीडिया में छपी खबरों पर प्रशासन द्वारा जांच भी कराई जा रही है।बावजूद इसके भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही।
इसी क्रम में विकासखन्ड के ग्रामसभा गड़ौली में प्रधान व सिक्रेटरी की मिली भगत से पात्र की जगह अपात्रों को पीएम आवास का वितरण कर दिया गया।यही नही जिनके आलीशान घर बने हुए हैं ,उन्हे पीएम आवास का पात्र बना दिया गया है।वहीं जिन गरीबो के पास छप्पर तक नहीं है,इनकी बदौलत वो अपात्र घोषित कर दिये गये हैं।जिसकी शिकायत गाँव के जयगोविंद, नरायन,व देवानन्द आदि ने जिले के जिम्मेदारों के साथ मुख्यमंत्री तक से की है।
उनका आरोप है कि,उन्हें पात्र होने के बावजूद आवास नहीं मिले,वहीं अपात्रों को आवास देने दिये गये हैं, बहरहाल
खन्ड विकास अधिकारी ने बताया की रोजगार सेवक की जाँच मिली है, और किसी शिकायत की जानकारी नही है।फिर भी अगर इस तरह कुछ संज्ञान में आता है तो, जाँच कर कार्रवाई की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ