चेती नगरपालिका ,बुझाई डंप किये कूड़े की आग,

कूड़ा जलाया तो होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोण्डा।नगरपालिका द्वारा डंप किये गये कूड़े को जलाकर प्रदूषण फैलाने की खबर छपने पर प्रशासन ने अपनी कुंभकर्णी नींद से जागते हुये आखिरकार कूड़े की आग बुझाई।इसी के साथ जिलाधिकारी डाक्टर नितिन बंसल ने सार्वजनिक स्थलों पर डंप कूड़े को जलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि,सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर कूड़े को बुझा दिया गया है।इसी के साथ नगरपालिका को निर्देश दिया गया है कि,वह जहाँ भी कूड़े को जमा करते हैं उसको इस तरह से व्यवस्थित करें कि,वह दिखाई न दे।उन्होंने कहा कि,यदि शहरी क्षेत्र में कूड़े को जलाया जाता है तो वह चाहे सरकारी य प्राईवेट एजेंसी हो या कोई ग्राम निकाय या फिर कोई व्यक्ति हो उसके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय व एनजीटी  के नियम व निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ