रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
बाराबंकी lजिले के आसन्द्रा क्षेत्र में शादी की रस्म के दौरान डाल में चमड़ा निकलने पर वर-वधू पक्ष में हंगामा मच गया।
इसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि,बारात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई l
बताते चलें कि,असन्द्रा थानाक्षेत्र के परवानी का पुरवा के मजरे भठिया गांव के रहनेवाले रामकुमार रावत ने अपनी पुत्री सुनीता का विवाह कोठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सुखराम के पुत्र संदीप कुमार के साथ तय किया था l नियत तिथि पर शुक्रवार को बारात गांव पहुंची l लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब आवभगत की l द्वार पूजा के बाद रात में विवाह की सारी रस्में भी पूरी हो गई l शनिवार सुबह विदाई की रस्म के दौरान डाल में चमड़ा निकलने की बात कहते हुए लड़की पक्ष ने विदाई करने से इंकार कर दिया जिस पर विवाद बढ़ गया l बाद में गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को बैठा कर समझाने-बुझाने के बावजूद दोनो पक्षों में विवाद नहीं थमा।लड़की पक्ष द्वारा विदाई से इनकार करने पर वर पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की l इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत मिली है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी l
बहरहाल बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा l


0 टिप्पणियाँ