रोडरेज में चाकू से ताबड़तोड़ हमला,दो घायल

बाइकों की टक्कर में हुआ था विवाद

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य/अमित कुमार
बलिया (उत्तर-प्रदेश)। शहर कोतवाली क्षेत्र में ऑक्टेनगंज पुलिस चौकी स्थित मालगोदाम तिराहे के पास दो बाइक सवारों में मामूली टक्कर के बाद हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया।जबतक आसपास के लोगों को कुछ समझ में आता हमला करने वाले बाइक सवार भाग गये।बहरहाल सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने घायल युवकों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव निवासी नवनीत सिंह (24), राेहित सिंह (27) व अभय सिंह (25)एक ही बाइक से चौक से जूता खरीद कर अपने  वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान मालगोदाम चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इसको लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। उसी दौरान एक युवक ने दूसरे बाइक पर सवार तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें बाइक चला रहे राेहित सिंह व नवनीत सिंह के पीठ पर गंम्भीर चोटे आई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ