गोण्डा , जिले में हुये अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक शिक्षक की मौत हो गयी व दो महिलाओं समेत चार घायल हो गये।
पहला हादसा गोण्डा लखनऊ मार्ग पर स्थित हारीपुर गाँव के पास घने कोहरे के कारण तड़के हुये दो अलग अलग सड़क हादसों मे एक शिक्षक की मृत्यु हो गयी जबकी दो महिलाओं समेत चार अन्य घायल हो गये । बताया गया है कि गोण्डा लखनऊ मार्ग पर नगर कोतवाली क्षेत्र के हारीपुर के पास लखनऊ से आ रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गयी।जिसमें स्कारपियो कार ड्राईवर मो.शाहबान 30 व उसमें सवार गीता देवी 28 पत्नी विजय तथा मिंटू 32 घायल हो गये ।इस हादसे के बाद कई वाहन एक दूसरे से आपस में टकरा गये जिससे काफी देर तक वहाँ जाम जैसी स्थित रही।
दूसरा हादसा कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर में हुई। जहां मोटरसाइकिल से पत्नी के साथ गोण्डा आ रहें शिक्षक राधे श्याम तिवारी की बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई, जिसमें शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकी उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं,जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है ।


0 टिप्पणियाँ