रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के वजीरगंज क्षेत्र के बरईपारा निवासिनी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता रेखा पुत्री माताप्रसाद ने पुलिस को दी हुई अपनी तहरीर में बताया कि,उसकी शादी एक वर्ष पूर्व देहात कोतवाली अंतर्गत भटपुरवा के परसोहनी गाँव निवासी युवक से हुई थी।
पीड़िता का आरोप है कि, उसका पति शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल के लिए मारता-पीटता रहता था। शुक्रवार को उसका पति उसे मारपीट कर उसके मायके बरईपारा लाकर छोड़ गया। पीड़िता ने ससुरालियों पर करवाई की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि ससुराली जनों को तलब किया गया है।जांच की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ