स्कारपियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एसएसबी जवान घायल,लखनऊ रेफर

   गंंभीर रूूप से घायल जवान विनोद ओजोरी 
चौकी प्रभारी की तत्परता से घायलों को मिली त्वरित चिकित्सा सहायता 
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।बुधवार की सुबह गुरूनानक चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्कारपियो कार की टक्कर में ई - रिक्शा के परखच्चे उड़ गये तथा उसमें सवार एसएसबी के चार जवान घायल हो गये।जिन्हें चौराहे स्थित चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय ने  तत्परता दिखाते हुये उन्हें एक होमगार्ड के जवान  की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान पता चला कि,गंभीर रूप से घायल एक जवान का एक कान कटकर गायब है,तो उन्होंने एक अन्य एस आई रामदेव को फोन कर कान ढूंढ़कर मंगवाया व उसे धुलवाकर उसे चिकित्सकों को सौंपा तथा गंभीर अवस्था में घायल उस जवान को लखनऊ रेफर कर दिया।दुर्घटना में घायल सभी जवान असम राज्य के निवासी बताये जा रहे हैं जो अपनी छुट्टियां बिताकर वापस श्रावस्ती के भिनगा में अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे।
दुर्घटना में घायल जवान खखलाबारी ,जनपद उदालगुरी निवासी रवि गौतम ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि,बुधवार को सुबह के चार बजे वह अपने साथियों विनोद ओजोरी पुत्र देवीराम,भगतपारा,तमुलपुर जनपद बक्सा, पिंकुमणि पाठक पुत्र हरेन्द्र, अहोम पठार , थेहरेन अल्हादी पुत्र असन अली मण्डल, सोरमुख बरपेटा,के साथ रेलवे स्टेशन से
ई-रिक्शा द्वारा भिनगा जाने के लिये रोडवेज बस स्टेशन की तरफ आ रहे थे तभी गुरूनानक चौराहे पर तेज रफ्तार स्कारपियो ने उसे टक्कर मार दी।जिससे यह हादसा हुआ।
बताते हैं कि,हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद ओजोरी का एक कान जड़ से कटकर अलग हो गया था।बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।हादसे में घायल सभी जवान एसएसबी की 62वीं वाहिनी में श्रावस्ती के भिनगा में तैनात हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ