कंपनी के एमडी पर धोखाधड़ी का आरोप

रूपये लेने के बावजूद नहीं दिया प्लाट,पुलिस में शिकायत
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।रियल-स्टेट कंपनियां किस तरह से आम लोगों के आशियाने के सपनो को चकना चूर करते हुये उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं यह जग - जाहिर है।इसी कड़ी में जिले के वजीरगंज, थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी एक व्यक्ति ने रियल-स्टेट कंपनी मशायर इन्फ्राटेक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुये रूपये लेकर प्लाट न देने का के बावत स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गौरिया गाँव निवासी रामदयाल पुत्र तुलसीराम ने पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में मशायर इन्फ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड व उसके एम डी रतन चंद्र द्विवेदी पर आरोप लगाते हुये बताया कि,वर्ष 2017/18 मे उसने अपनी पत्नी सावित्री देवी के नाम से बाराबंकी जनपद के सतरिख रोड पर एक प्लाट बुक कराया था,तथा उनके साथ विमला देवी,वंदना राव,श्याम नारायण मौर्य समेत क्षेत्र के करीब दर्जन भर लोगों ने भी प्लाट बुक कराया था।रूपये देने के बावजूद  लगभग  तीन वर्षों बाद भी उन्हें अबतक एम डी द्वारा  प्लाट नहीं दिया गया है।इसके बावत जब उनसे शिकायत की गई तो उन्होंने ने पहले टाल-मटोल की बाद में धमकाते हुये कहा कि,प्लाट-वलाट भूल जाओ,वह नहीं मिलेगा जो करना है जाकर कर लेना।
बहरहाल एमडी रतन चंद्र की इस बातों से आहत उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुये प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ