पीड़िता से अभद्रता कर धमकाया
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के परसपुर थानाक्षेत्र के भौरीगंज बाजार में गुरूवार देरशाम एक दबंग ने नशे में गरीब महिला की दुकान में तोड़-फोड़ करने के साथ उससे अभद्रता कर उसे धमकाया।
इस बावत सूचना पर जब तक मौके पर डायल 112 की टीम पहुँची तबतक आरोपी दबंग वहाँ से चला गया था।
पीड़िता ने इस बावत डायल 112 के साथ पुलिस को भी तहरीर दी है।
वहीं जब इस प्रकरण के बारे में प्रभारी निरीक्षक परसपुर से बात की गई तो उन्होंने इस पुरी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
बहरहाल यह बहुत सोचनीय है कि ऐसी घटनायें जहाँ डायल टीम पहुँच जाती है ,तहरीर भी दी जाती है बावजूद इसके थानेदार को पता नहीं होतीं।


0 टिप्पणियाँ