रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।मंगलवार को जिले के करनैलगंज में गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर तेज एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार गिर कर घायल हो गया,वहीं दूसरी ओर बस में बाइक के फंसे होने के चलते हाइवे के बगल खाई में अटक गई। बस में फंसे लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर किसी तरह बचा लिया,नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह घने कोहरे के चलते तेज पानीपत से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस कटरा शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक से जा भिड़ी जिससे बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर बस उसी बाइक के सहारे अटक कर खाईं में जाने से बच गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पहुंचकर बस से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला और बस में बांस बल्ली लगाकर उसे खाईं में जाने से रोक लिया। यात्रियों के मुताबिक बस काफी रफ्तार में थी और उस ने बाइक सवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास ठोकर मार दी थी जिससे बाइक सवार उछलकर पांच फीट दूर खाईं में जा गिरा। दुर्घटना होते ही बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गये।
बहरहाल स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार हेतु सीएससी में भर्ती कराया गया है,जहाँ उसका इलाज चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ