गन्ना लदी ट्राली पलटने दो की मौत

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदैया पुल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो किशोरों की मौत हो गई।सुबह मार्निग वाक पर निकले लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने उसमें फंसे मृतकों को बाहर निकलवाया व अन्य जरूरी कार्यवाही के उपरान्त शवों को पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक बेलिया के मजरे बनियन पुरवा निवासी यह दोनो किशोर गन्ना बेचने मोतीगंज क्षेत्र स्थित बजाज मिल जा रहे थे,जिस दौरान हुआ हादसा।मृतकों का नाम  प्रदीप पुत्र सुकई, 17,व संदीप पुत्र रामभूल 16 बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं मृतक किशोरों के परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही उनके पर घर कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ