ट्रक व बाइक में टक्कर,एक की मौत एक घायल

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले के छपिया थानाक्षेत्र में ट्रक की चपेट में  बाइक पर बैठे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई तथा उसे चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
बताते चलें कि,थाना क्षेत्र के भरयीपुर, भोपतपुर निवासी गंगाराम पुत्र झिनमिन (55)गाँव के ही रवि पुत्र रामरतन (22)के साथ मस्कनवा किसी कार्यवश आ रहे थे कि,रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी,जिसमें गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।
थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि,मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज कर घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि, ट्रक को कब्जे में लेकर अन्य जरुरी कार्रवाई की जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ