बाँदा(उत्तर-प्रदेश)।जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के बच्चा डेरा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक हीरालाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसके पीछे बैठा दूसरा श्याममूरत गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस टीम ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि,दोनो युवक अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडर ने जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


0 टिप्पणियाँ