दुर्घटना में घायल की अस्पताल जाते समय मौत




रिपोर्ट :- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूक नगर में बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहे  व्यक्ति की चौपहिया वाहन से भिड़ंत में घायल बाइक सवार की इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूक नगर ग्रांट निवासी राम तीरथ पुत्र भण्डारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, 
उनके बड़े भाई दशरथ सब्जी लेने के लिए राजाराम नगर गए थे। वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे कि ,हौसिल पठानडीह के रहने वाले गुलाम अली ने अपनी चौपहिया वाहन से उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर गिर गए और उनको गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में उन्हें  उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां से इलाज के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले आए। घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बस्ती लेकर जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
स्थानीय थाने में पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ