गोंडा।बंद के समर्थन में भारत की जनवादी नौजवान सभा(डीवाईएफआई) के पदाधिकारियों ने छपिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्री मांगपत्र एडीओ आईएसबी इदल प्रसाद को सौंपा।
संगठन द्वारा दिये गये मांगपत्र में तीनों किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिये जाने के साथ बिजली संशोधन विधेयक 2020 वापस लिये जाने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत किये जाने के अलावा सभी रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती शुरू किये जाने,सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग बंदकर संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने,मनरेगा में मजदूरों को दो सौ दिन काम व छ सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिये जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।इस मौके पर संगठन के जिला सचिव आशीष सिंह,अमित यादव, अंकित पाण्डेय, रजनीश सिंह, सौरभ सोनी, संदीप कुमार, अजय, आमीन आदि शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ