रिपोर्ट:- मनोज मौर्य/अमित कुमार
बलिया (उत्तर-प्रदेश) न डिग्री न अनुभव, माैत की पूरी गारंटी के साथ हर गली ,नुक्कड़ व चौराहों पर फर्जी डाॅक्टराें की फर्जी क्लीनिक आये दिन लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।जनपद के हर इलाकों में इन झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है।
जगह-जगह चाय की गुमटियों जैसी दुकानों में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी से. सभी बीमारियों के इलाज इलाज की पूरी गारंटी देते हुये इलाज करने वाले ये डाक्टर मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में अन्यत्र रेफर कर देते हैं।
लोगों के स्वास्थ्य महकमें को इनकी पूरी जानकारी होने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते। इतना ही नहीं बिना ड्रग लाइसेंस के दवाओं का भंडारण व खुलेआम इनकी विक्री अवैध रूप से की जाती है।
बताते हैं कि,झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से आए दिन कोई न कोई मरीज मौत के मुंह में समा रहा है।बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या घटने के बजाए दिनोंदिन बढ़ रही है। बताते चलें कि जनपद के सभी क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं इसी के साथ अवैध मेडिकल स्टोरों के साथ-साथ अवैध पैथालॉजी भी चल रही है,परन्तु इनसे लाखों प्रतिमाह हो रही कमाई के चलते स्वास्थ्य महकमा इन पर कार्रवाई नहीं कर हा है।


0 टिप्पणियाँ