बाइक सवार ट्रैक्टर से भिड़ा,घायल

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के डुमरियाडीह बाजार में अयोध्या-गोण्डा हाइवे पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से घायल हो गया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक डुमरियाडीह चौकी क्षेत्र के मझगवां गाँव निवासी निहाल सिंह किसी कार्यवश अपनी हीरो मोटरसाइकिल से बाजार आया था।जब वह अपनी बाइक सड़क की दांयी ओर मोड़ रहा था तभी अयोध्या से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर के बम्फर से भिड़ गया,लोग बताते हैं कि,उसकी बाइक उसमें फंस गई व ट्रैक्टर चालक द्वारा ब्रेक लगाते - लगाते करीब बीस मीटर तक घिसटता चला गया।ग़नीमत यह रही कि,आसपास के लोगों  ने मौके पर आकर उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया।नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी ।बहरहाल उसे प्राथमिक उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ले जाया गया वहीं ट्रैक्टर में फंसी उसकी बाइक को किसी तरह बाहर निकाला। 
सूचना पर मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी नीरज सिंह जांच पड़ताल कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ