सरदार पटेल संस्थान का किया लोकार्पण
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।सरदार बल्लभ भाई पटेल सही मायनों में राष्ट्रवाद के आदर्श थे।उनके जैसी राष्ट्र वाद की भावना विरले लोगों में ही दिखाई देती है।यह बातें मुख्यालय से सटे सोनीगुमटी क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिये बनाया गया सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन के लोकार्पण व उसके पुस्तकालय के उद्घघाटन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि,सरदार पटेल का सपना था कि,भारत माँ की जय-जय कार विश्व में हो।जिसे साकार करने के लिये उन्होंने अपना जीवन देश के लिये समर्पित कर दिया।उन्होंने आगे कहा कि,वे अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे,जिन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिये सर्वाधिक वोट पाने के बावजूद, महात्मा गाँधी के कहने पर प्रधान मंत्री का पद छोड़ दिया ।ऐसे त्याग का उदाहरण कहीं नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि, ऐसी ही भूमि से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के सम्मान में उनकी दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा गोदावरी के तट पर लगवाई है।
उन्होने कहा कि,हमारे बहादुर प्रधानमंत्री जब न तो मुख्यमंत्री थे और न ही इस देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने 1992 में जब जम्मू - कश्मीर में आतंकवादी समानांतर सरकार चला रहे थे ,व किसी को भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा न फहराने देने का ऐलान किया था,तब वहाँ तिरंगा फहराकर उनकी धमकी का करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि,भारत वह महान भूमि है जहाँ का राष्ट्रपति ऐपीजे अब्दुल कलाम व प्रधानमंत्री एक साधारण चाय बेंचने वाले का बेटा होता है।अंत में संस्थान की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती कमलेश निरंजन ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुये कहा कि,यह संस्थान इस जनपद के गरीब व निराश्रित बच्चों के विकास व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है।जिससे वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर अपने आने वाले कल को सुन्दर बना सकें।
कार्यक्रम में सांसद गोण्डा, कीर्तवर्धन सिंह,गौरा विधायक प्रभात वर्मा,सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ,एएसपी महेन्द्र कुमार,भाजपा के जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, महेश तिवारी,अनुराग सिंह, कैलाश नाथ वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ