दुधमुंहे बच्चे का शव मिला,हड़कंप

जंगली जीव के हमले की आशंका

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव स्थित खेत में बीती रात नौ बजे के करीब एक दुधमुंहे बच्चे का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे का गला कटा हुआ था व उसके गले का कुछ मांस गायब था।
बहरहाल सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पहुँचे क्षेत्राधिकारी ने घटना की जांच के दौरान बताया कि,प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर का कृत्य प्रतीत हो रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के हरना टायर के मजरे बटोही पुरवा गाँव  निवासी मृतक बच्चे के पिता राम बाबू वर्मा पुत्र राम पूरन वर्मा के मुताबिक उसके चार माह के दुधमुंहा बच्चा घर में सोते समय गायब हो गया था।जब उसकी खोजबीन की गयी पास में खेत के मेंड़ पर उसका गला कटा शव मिला तथा उसके गले का मांस भी गायब था।पिता के मुताबिक उसने इसकी सूचना डायल 112 को दी।मौके पर पहुँची डायल टीम द्वारा कोतवाली सूचना देने पर कोतवाल के के राणा समेत क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव घटना स्थल पर पहुंचे।जांच पड़ताल के दौरान उन्होंने जंगली जानवर के कृत्य की संभावना जताते हुये कहा कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ