प्रभारी एसपी के नेतृत्व में चंद घंटे मे पुलिस ने गायब बच्ची को खोज निकाला

ढाबे पर मां-बाप के बीच में सोते समय गायब हुई थी बच्ची

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज  थानाक्षेत्र के लकड़मण्डी चौकी क्षेत्र में हाइवे पर स्थित बीती रात एक ढाबे से साढ़े तीन साल की गायब बच्ची लाडो यादव को प्रभारी एस पी महेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस ने चंद घंटे में खोज निकाला।गायब बच्ची किसी परिचित ट्रक ड्राइवर के साथ बस्ती चली गई थी ।जिसे पुलिस टीम लकड़मण्डी चौकी प्रभारी के साथ लेने बस्ती गई है।आने पर  यह जानकारी मिल सकेगी कि,किन परिस्थितियों में बच्ची बस्ती पहुँची थी।
बहरहाल प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार व स्थानीय पुलिस द्वारा बच्ची को चंद घंटे मे खोज निकालने के इस कार्य पर पिता संचित यादव व परिजनों में जहाँ हर्ष है वहीं क्षेत्रीय लोगों ने उनकी सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ