जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय
अप्रैल से शुरू हुये अभियान में 9385.60 लीटर शराब बरामद,464 लोगों पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले में अवैध कच्ची शराब का काला कारोबार समूल नष्ट कर जिले को इससे मुक्त बनायेंगे।यह कहना है जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय का।उन्होंने कहा कि,इसका धंधा करने वालों को अपना धंधा बंद कर लेना चाहिए नहीं तो कार्रवाई के लिये रहें तैयार।आबकारी अधिकारी ने बताया कि,जनपद के सभी सर्किलों के इन्सपेक्टरो को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। कि,कच्ची शराब
बनाने व उसकी बिक्री को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा। जिन क्षेत्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी उस क्षेत्र के जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि,अप्रैल माह से शुरू हुई कार्रवाई में अबतक 2 हजार 6 सौ 92 छापेमारी की कार्रवाई में 9385.60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ-साथ 4 सौ 64 लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।इसके अलावा 13 हजार 5 सौ लीटर लहन नष्ट करने के साथ 12 हजार 1 सौ 60 किलो भांग भी बरामद किया है।जो इतने समय में एक बड़ी उपलब्धी है।
उन्होंने बताया कि,जनपद में अब अवैध कच्ची शराब का कारोबार आंशिक रूप से ही बचा है।जल्दी ही इन्हें भी खत्म कर दिया जायेगा। हमारे सभी सहयोगी इस अभियान में पूरी इमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।
तहसील क्षेत्रों में की गई कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय के निर्देशन में सदर तहसील में अप्रैल से अबतक के अभियान में 190 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर 2893 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
वहीं मनकापुर में 101 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर 2218 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी।
तथा करनैलगंज में 56 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर 731 लीटर,व तरबगंज क्षेत्र में 129 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर सर्वाधिक 3544 लीटर शराब बरामद की गई।
जनपद में सरकारी शराब की बिक्री 36 प्रतिशत बढ़ी
जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि ,कार्रवाइयों का नतीजा है कि,जनपद में सरकारी शराब की बिक्री 36% तक बढ़ गई है।आगे इसमें और भी इजाफे के लिये वह और उनकी टीम प्रतिबद्ध है।


0 टिप्पणियाँ