गोण्डा। जिले के वजीरगंज स्थित मौर्य नगर में भारतवर्ष के महान मौर्य सम्राट अशोक की 22 सौ 79 वां जन्मदिवस दीपदानोत्सव के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मौर्य सम्राट अशोक की महानता पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर शिक्षक राज किशोर मौर्य ने कहा कि,सम्राट अशोक का लाट दुनिया में भारत का मस्तक बना हुआ है।
कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा गीत एवं कविता के माध्यम से सम्राट अशोक की महानता के बारे में बताया।इसी के साथ अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।
सम्राट अशोक जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी बाबू लाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक सर्व युपी ग्रामीण बैंक जे आर सुमन,राजिक उस्मानी, श्याम नारायण, सुरेन्द्र कुमार, रमेश विमल रहे।
कार्यक्रम में आयोजक बनवारी लाल मौर्य के साथ,पूर्व प्रधान दिनेश मौर्य,महेश मौर्य, आत्माराम मौर्य,शिक्षक हरिभान मौर्य ,वी पी विवेक ,चंद्र भान मौर्य, खुशीराम मौर्य, चंद्र शेखर ,राजमणि, संदीप मौर्य, श्रीमती धर्मरानी मौर्य, श्रीमती पुष्पा विवेक,सुनील आनंद,कमलेन्द्र ,रूकुम मौर्य, सोनू खान, रत्नेश मौर्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ