मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र के मैजापुर चीनी मिल में कार्यरत एक मजदूर की बीती रात करंट लगने से मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि,मिल के अधिकारियों द्वारा मृतक मजदूर के परिजनों को सूचना दिये बगैर शव को इलाज के लिये अस्पताल भेजा वहाँ से उसे लखनऊ के लिये रेफर किया गया जहाँ उसकी मौत दिखाते हुये उसका वहीं पोस्टमार्टम किया जा रहा है।परिजनों के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले अन्य तीन मजदूरों को सूचना बाहर न पहुंचे उन्हें मिल में बंधक बना लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थानाक्षेत्र के तिलका गाँव के रहने वाले दयाशंकर मैजापुर चीनी मिल में मजदूरी का कार्य करता था । बीती रात करीब डेढ़ बजे रात में कार्य के दौरान उसकी करंट लगने से मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि,सूचना बाहर न जाये इसलिये उसके साथ अन्य कार्य करने वाले साथी मजदूरों को मिल में बंधक बना लिया।तथा मृतक के शव को इलाज के लिये अस्पताल भेजकर रेफर का खेल खेलते हुये लखनऊ भेज दिया गया ।जहां मृत दिखाकर उसका पोस्टमार्टम कर दिया।
वहीं कटरा बाजार थानेदार सुधीर सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुये कहे कि,जब उनको किसी माध्यम से दयाशंकर की मौत की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।जहाँ इंस्पेक्टर द्वारा मिल की पैरोकारी करते हुये समझौते का दबाव बनाया गया।
बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को समझा - बुझा कर शांत किया।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?
वहीं इस बावत जानकारी देते हुये क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि,मिल में कार्य करने वाले मजदूर की करंट लगने पर गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था ।जहां स्थित की गंभीरता देखते हुये उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।वहां उसकी मृत्यु हो गई तथा उसका पोस्टमार्टम वहीं हो रहा है।इसी के साथ अन्य विधिक कार्यवाही की की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ