प्रेम प्रसंग में बनाया था अश्लील वीडियो, इसलिये की गई रोहित की हत्या

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा

मनोज मौर्य 

गोण्डा। दो दिन पूर्व जिले के उमरीबेगम गंज थानाक्षेत्र में युवक की गोली मारकर हुई हत्या में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की टीम द्वारा किये घटना के खुलासे में प्रेमिका की अश्लील वीडियो बनाकर उसे शादी के लिये ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
इस बावत पुलिस मुख्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पत्रकारों जानकारी देते हुये बताया कि,हत्या आरोपी रंजीत मिश्रा पुत्र स्व:अंजनी मिश्रा की साली के साथ मृतक रोहित का पूर्व में प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा वह उससे शादी करना चाहता था।परन्तु युवती के परिजन शादी के लिये तैयार नहीं हो रहे थे।इसलिये शादी का दबाव बनाने के उद्देश्य से रोहित पाण्डेय ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया तथा वह उसे वायरल करने की धमकी देते हुये लड़की के परिजनों पर शादी का दबाव डालने लगा।

जब इसकी जानकारी युवती के जीजा को हुई तो उसने अपने साथी गुरदयाल पासी पुत्र जगन्नाथ के साथ मिलकर रोहित के हत्या की योजना बनाई तथा बीते 18 नवम्बर को रोहित को पथरी का मेला देखने के बहाने बुलाया तथा सभी मेला देखने गये।वापस लौटते समय रास्ते में एक बाग के पास सूनसान जगह पर रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी तथा लाश बाग में छोड़कर फरार हो गये।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जब देर रात मृतक रोहित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उमरीबेगम गंज पुलिस से शिकायत दर्ज कराई जिनमें पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया था ।जिसमें उनके निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सीओ संसार सिंह राठी के साथ एसओजी व उमरी पुलिस की टीम के साथ मात्र 20 घंटे में हत्या व हत्या के कारणों का खुलासा करते हुये आरोपियों को जेल भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ