लड़की की आत्महत्या में नया मोड़,गर्भवती होने के शक में गला घोंटकर हुई हत्या

तीन दिन पूर्व अपने कमरे में फांसी से लटकी मिली थी लड़की
मनोज मौर्य 
गोण्डा।बीते गुरूवार को जिले के परसपुर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत मामले में नयी जानकारी सामने आई है।जिसमें 16 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने के शक में उसकी हत्या कर दी गई थी।बाद में उसे आत्महत्या का रूप देते हुये उसके कमरे में फंदे से लटका दिया गया था।वहीं मामले को रफा-दफा करने के लिये स्थानीय पुलिस द्वारा आधी रात को जबरदस्ती शव को जलवा दिया गया था।जिसके कारण इस मामले में   पुलिस की कार्यशैली शक के घेरे में थी जो सच साबित हुई ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने घटना की जांच  एएसपी शिवराज को दी थी जिनके निर्देशन में सीओ मुन्ना उपाध्याय व कटरा बाजार थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह की टीम द्वारा जांच में नया मोड़ आया। 
विश्वस्त पुलिस सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारियों की जांच में थानाक्षेत्र के खरिकवा गांव निवासी शताक्षी मिश्रा एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा थी।बीते गुरूवार की सुबह जब वह अपनी माँ के साथ बर्तन धो रही थी तभी उसे चक्कर आ गया व वह गिर गई। इस दौरान वहाँ उसका पिता आया और  उसने कहा कि,यह फिर अपने प्रेमी के पास गई होगी व उसने लड़की से इस बारे में पूछताछ की ।उसके नहीं बोलने पर पिटाई करने के बाद आवेश में गर्भवती होने की आशंका में  उसके दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।तथा उसे आत्महत्या का रूप देने के लिये उसके कमरे में शव को लटकाकर बाहर से दरवाजा बंद करके उसे आत्महत्या का रूप दे दिया।
बहरहाल पुलिस के विशेष  सूत्रों के मुताबिक जांचोपरान्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  गलाघोंटने की बात सामने आई है।लिखा पढ़ी की जा रही है तथा जल्दी ही प्रेमी व हत्यारे को जेल भेजा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ