बच्चे की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका,सनसनी

सोमवार शाम घर से बाजार जाने के लिये निकला था

मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले के परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पसका चौकी क्षेत्र में गन्ने के खेत में लगभग एक आठ वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बालक सोमवार शाम को बाजार जाने के लिये घर से निकला था।जिसकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।सुबह गाँव के लोगों को उसका शव खेत के बीचों बीच  मिलने से गांव व आसपास सनसनी फैल गई।बहरहाल सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के साथ स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।वहीं पुलिस फील्ड युनिट और डाॅग स्क्वायड की टीम की मदद से जांच-पड़ताल कर रही है।हालंकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थानाक्षेत्र के पसका चौकी क्षेत्र के उल्टहवा माझा पंडित पुरवा गाँव के रहने वाले राजेन्द्र यादव का आठ वर्षीय पुत्र दीपांशु बीते सोमवार की शाम को घर से बाजार जाने के लिये निकला था।जब देर रात वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोजबीन की गई ।उसका पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार सुबह सौच गये लोगों को पास के गन्ने के
दीपांशु का शव मिलने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सीओ एवं स्थानीय पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ