गोण्डा।मुख्यालय स्थित जिला महिला चिकित्सालय के सामने तीन दिन पूर्व एक फौजी की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने सात रेहड़ी वालों को गिरफ्तार कर उनके पर बलवा समेत दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
इस बावत जानकारी देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम व नगर कोतवाली पुलिस की टीम के साथ तीन दिन पूर्व एक फौजी को पीटने के मामले में मुखबिर की सूचना पर सात युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में,पटेल नगर घोसियाना निवासी अब्दुल तालिब उर्फ बब्लू पुत्र अब्दुल खालिक ,मो0 नादिर पुत्र मो0 लतीफ , अजमेरी पुत्र नियाज अली ,चिन्तू पुत्र स्व0 बिहारी,महाराजगंज निवासी नजीर अहमद पुत्र करिया,चांद बाबू पुत्र नान बाबू व दौलतपुर खिराभा निवासी मोहर्र्म अली पुत्र मुसीबत अली आदि हैं।


0 टिप्पणियाँ