अपराधियों के विरूद्ध अभियान एक जिलाबदर

मनोज मौर्य 
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सभी प्रभारियों को अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध  अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही कोतवाली क्षेत्र के गौरा सिंहनापुर के रहने वाले व्यक्ति दीपक पुत्र राम हर्ष को गुण्डा  अधिनियम के तहत जिला बदर घोषित करा उसे डुग - डुगी व मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।
 पुलिस के मुताबिक ऐसे तत्वों के विरुद्ध जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इससे  जनपद के अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ