बूथ लेवल ऑफीसर के निलंबन की संतुस्ती एसडीएम ने डीएम को भेजी

लगातार बूथ पर अनुपस्थित रहने का आरोप
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज में लगातार बूथ पर अनुपस्थित पुराने वाले बूथ लेवल ऑफीसर के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई एवं निलंबन की संस्तुति उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजा है। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय आटा परसपुर पर तैनात बूथ लेबल ऑफिसर मोहम्मद हसीब लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं और यह विकास खंड परसपुर के कर्मचारी है। रविवार को बूथ पर समय समाप्त होने के बाद तक उपस्थित न होने पर सुपरवाइजर की सूचना प्राप्त की गई और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही मिली। ऐसी स्थिति में प्राथमिक विद्यालय आटा में तैनात बीएलओ मोहम्मद हसीब के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ