हत्या की सुपारी देने वाला दरोगा निलंबित

हत्या करने गये गोण्डा के तीन शूटर आजमगढ़ में गिरफ्तार
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के कौड़िया थाने पर तैनात एक उप निरिक्षक के विरुद्ध आजमगढ़ जनपद में छोटे भाई की हत्या करने वाले हत्यारे की हत्या की सुपारी देने के आरोप में दर्ज हुये मुकदमें की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया गया कि,जनपद के कौड़िया थाने में तैनात उप  निरिक्षक अखिलेश यादव के विरुद्ध बीते 4 अक्तूबर को आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाने में मु0 सं0 141 के तहत अभियोग दर्ज हुआ था।जिसके बीते 5 नवम्बर को एसपी आजमगढ़ द्वारा मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक  आजमगढ़ एसपी अनुराग द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को भेजे गये पत्र में यह जानकारी दी गई कि, गोंडा जिले के कौड़िया थाने में तैनात दारोग़ा अखिलेश यादव ने एक वर्ष पूर्व अपने छोटे भाई के हत्यारे की हत्या करने के लिये गोण्डा के तीन शूटरों दीनानाथ यादव, डफली यादव और देवेंद्र नाथ यादव को आजमगढ़ भेजा था।जिन्हें वहां के रानी सराय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 2 अवैध तमंचे, कारतूस व एक मोटरसाइकिल के साथ  2000 रुपए बरामद किया है। गिरिफ्तार शूटरों से हुई पूछताछ में उन्होंने कौड़िया थाने में तैनात  
दरोगा अखिलेश यादव को  जेल से छूटे भाई की हत्या के हत्यारोपी का कत्ल कराने के लिए 20000 की सुपारी देने की बात का खुलासा किया था।जिस पर दरोगा के निलंबन की कार्यवाही की गई।वहीं मिली जानकारी के मुताबिक रानीसराय थाने की पुलिस टीम दरोगा को कब्जे में लेने के लिये आजमगढ़ से निकल चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ