दिन दहाड़े चोर ने बाइक उड़ाई,घटना सीसीटीवी में कैद

मनोज मौर्य
गोण्डा। मुख्यालय स्थित कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराजगंज चौकी क्षेत्र इलाके में सोमवार को दिन-दहाड़े एक बाइक चोरी ने एक दुकान के बाहर खड़ी अपाचे बाइक को उड़ा दी।बाइक चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
वायरल वीडियो में महाराजगंज  चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक दूकान के सामने खड़ी अपाचे बाइक के पास एक चोर आता है व बाइक का लाॅक खोलने के साथ उसे लेकर चम्पत हो जाता है।हालांकि चोर की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।बहरहाल इस संबंध में जब चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।जल्दी ही चोर पकड़ा जायेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ