नाले में गिरी गाय,पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कस्बा चौकी अंतर्गत सकरौरा पश्चिमी वार्ड के एक नाले में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक गाय गिर गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा आस-पास के लोगों की सहायता से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में  कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की इस कार्य की लोग सराहना  कर रहे हैं। रेस्क्यू अभियान में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, आरक्षी विकास यादव, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी निलेश सिंह आरक्षी संजय कुमार के साथ वार्ड मेंबर मोहम्मद रफी व अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ