गोण्डा। जिले के करनैलगंज में प्रतिज्ञा पद यात्रा में कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व में आठवें दिन भी यात्रा जारी रही। रविवार को अमृत पूरी बाबा मे दर्शन करने के बाद यात्रा शुरू हुई। उसके बाद टीका मिश्रन पुरवा, राडी पुरवा परसौनी पुरवा, चिंता पुरवा, परेटा, शुकुल पुरवा बघई पुरवा, डेलई पुरवा, बसंतपुर डीहा, दुबे पुरवा, पंडित पुरवा सहित दर्जनों गांवों में प्रतिज्ञा पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील की गई। उन्होंने करनैलगंज विधानसभा मे चले आ रहे 40 साल के गठबंधन को खतम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राकेश मोहन तिवारी, अजय तिवारी, मुकुल तिवारी, अशोक सिंह, करुणेश मोहन तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, राजेश पांडेय, संदीप बाजपेई, बब्बू तिवारी, रिंकू तिवारी ,अमन , नीरज, नंद किशोर, रितेश पांडेय, सुधाकर, अमित सिंह व संदीप सिंह, शशांक तिवारी सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ