गोण्डा।जिले के इटियाथोक विकास खण्ड के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान और ग्राम प्रधान पारासराय अशोक कुमार वर्मा ने किया। व्यायाम शिक्षक विश्व जीत यादव और अमित कुमार ने झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत करायी। बताते चलें कि, प्राथमिक स्तर पर 100मीटर दौड़ बालिका वर्ग में साक्षी बेलवा शुक्ल, आंचल तिवारी बिहुरी, सफीना बानो कंपोजिट विद्यालय बरईपारा विजयी रहे। 100मीटर बालक वर्ग में अमित तिवारी सोमरही, अनुराग तिवारी बहलोलपुर, आतिश इटियाथोक विजयी रहे। 50मीटर बालिका वर्ग में लक्ष्मी कंपोजिट विद्यालय बरईपारा, आंचल तिवारी कंपोजिट विद्यालय बरईपारा, सोनाली कश्यप इटियाथोक विजयी हुए। बालक वर्ग में मोनू वन हिमांशु कलेना, संजय सोमरही अव्वल रहे। जूनियर वर्ग में सुमन कलेना, मधुसिंह, शिवानी बहलोलपुर अव्वल आये। बालक वर्ग में रूबी बेंदुली, लक्ष्मी अर्जुनपुर तथा शिवांशी विजयी रहे। 400 मीटर बालक वर्ग विजयी रहे। कबड्डी बालक वर्ग और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक विजयी रहा। इस मौके पर अनिल पांडेय, डॉ अखिलेश शुक्ल, मनोज मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, डॉ राम राज, एआरपी विनोद मिश्र, के के सोनकर, राधे रमण यादव ऋतुराज यादव मनोज यादव संकुल शिक्षक अंशुल गुप्ता, सतीश तिवारी, रामायण मिश्र, दिलीप गुप्ता, अमित कुमार के के कनौजिया बृजेश कुमार, अशोक यादव, मो वसी, दिलीप वर्मा, करन सिंह, अरुण मिश्र सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संचालन जीतेंद्र मौर्य और अनुराग मिश्र ने किया। ब्लाक व्यायाम शिक्षक विश्व जीत यादव ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।


0 टिप्पणियाँ