मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र के एक गाँव में घर में काम कर रहीं मां और बेटी पर शनिवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर मां की मौत हो गई व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।गांव के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया तथा
घायल बेटी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ,जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के कुरसहा गाँव निवासिनी महिला केवलपता देवी और उसकी बेटी सुशीला दोनों ही घर में कोई कार्य कर रही थीं। कि,तभी अचानक एक ओर की मिट्टी दीवार के साथ उसके ऊपर रखा टीनशेड भर-भराकर दोनो मां बेटी पर गिर पड़ा । जिसके मलबे के नीचे दोनों दब गईं।हल्ला- गोहार होने पर गांव के लोगों जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि,दोनों मां-बेटी मलबे के नीचे दबे हैं। उन्होंने आनन-फानन में उनके ऊपर से मलबा हटाया तथा उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मां केवलपता को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुशील का इलाज किया जा रहा है।वहीं शुशीला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों घर में कोई कार्य कर रही थीं, तभी अचानक मिट्टी की दीवार के साथ उसके ऊपर रखा टीनशेड भी उनके ऊपर गिर गया ,जिससे यह हादसा हुआ।


0 टिप्पणियाँ