कार्तिक पूर्णिमा पर नगर में देव दीपावली की धूम

भजन-कीर्तन के साथ लंगर चलाये गये।
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज में  कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार की शाम जगह-जगह देव दीपावली मनाई गई। जिसमें मिट्टी के दीयों को जलाकर पूजन अर्चन किया गया। नगर के आदि शक्ति मां भवानी मंदिर चौक घण्टाघर पर देर शाम देव दीपावली का भव्य कार्यक्रम का आयोजन  हुआ। जिसमें भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने प्रतिभाग किया तथा भारी संख्या में दीपों का प्रज्ज्वलन कर मंत्रोच्चारण के बीच देव दीपावली मनाई गई। उधर नगर के सिख श्री गुरुद्वारा के अंदर व बाहर भी देव दीपावली मनाई गई तथा वहाँ पर भी भारी संख्या में दीप  जलाए गए। इस अवसर पर गुरूद्वारे के अंदर गुरु नानक देव जी के संदेशों को दोहराते हुए वहाँ शब्द कीर्तन व लंगर का आयोजन हुआ। लंगर में भाजपा युवा हिंदू युवा वाहिनी, हिन्दू रक्षा सेतु के नेताओं के साथ-साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उधर सकरौरा घाट पौराणिक स्थल पर महाआरती एवं 1100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुमार जिला संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प व हिन्दू रक्षा सेतु के युवाओं के साथ-साथ हरे कृष्ण गुप्ता, कन्हैया लाल वर्मा, आशीष गिरी, संजय यज्ञसेनी, अर्चित पांडेय, क्षेमेश्वर पाठक एवं चौक घंटाघर मे देव दीपावली का मुख्य आयोजन मंदिर प्रबंधन की तरफ से किया गया। इस मौके पर संगठन के साथ-साथ नगर के अनेक संभ्रांत लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ