9 दिन चले रिफ्रेशर कोर्स में 32 पुलिस कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
मनोज मौर्य
गोण्डा। यूपी-112 परियोजना के अंतर्गत पुलिस लाइन में चले नौ दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पीआरवी पर नियुक्त 32 पुलिस कर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक 112 द्वारा निर्गत प्रमाण पत्रों को देकर प्रशिक्षण के दौरान उनके द्वारा लगन के साथ काम करने की सराहना की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को यूपी-112 में प्रयुक्त विभिन्न तकनीकों का परिचय के साथ मानव मूल्य, एस ओ एस, संचार तथा बातचीत कौशल, एम डी टी की कार्यप्रणाली, जी आई एस तथा पी ओ आई, घटना के प्रकार, ए टी आर तथा डिस्पोजिशन कोड, तनाव अभिप्रेरणा, स्वास्थ्य एवं जीवन की प्रबंधन शैली,आपदा प्रबंधन, एच ए आर, अग्नि व महिला संबंधी आदि महत्वपूर्ण विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, प्रभारी यू0पी0-112 उप निरीक्षक दयाराम सरोज व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


0 टिप्पणियाँ