गली कूचों में पसरी गंदगी व भठी नालियों के उपर जमे कीचड़ के ऊपर बह रहा गंदा पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा
मनोज मौर्य/राम नरेश गुप्ता
गोण्डा। प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत मिशन योजना को स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधान व सफाई कर्मी किस तरह धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिसकी बानगी भर है मुजेहना विकास खण्ड अंतर्गत माधवगंज का दरोगा पुरवा गाँव। जहाँ ग्राम प्रधान के सौतेले रवैये के चलते यह नर्क से भी बदतर हो चुका है।जिसके चलते वहाँ संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच लोग रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि,गांव में घरों के बाहर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण कीचड़ों से पटे पड़ा हुआ है,तथा जगह -जगह सड़ रहे कूड़े के ढेरों से भीषण गंदगी के साथ सड़ांध संक्रामक बीमारियों को न्योता देते हुये नजर आ रहे हैं।
वहीं कीचड़ एवं गंदगी भरे रास्तों के चलते आवागमन में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रधान का इस ओर ध्यान न देना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप कि,प्रधान तो प्रधान यहाँ तैनात सफाई कर्मी राजकुमार बरवार भी कभी सफाई करने नहीं आया।उनके मुताबिक जबसे उसकी यहाँ तैनाती हुई तब से लेकर आज तक वह नहीं दिखा।ग्रामीणों द्वारा प्रधान व सफाई कर्मी की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।


0 टिप्पणियाँ