वायरल हो रहे वीडियो पर बोले विधायक हमारे विरुद्ध साजिश

उनके व उनके परिवार का  पूजनीय है ब्राह्मण समाज।

गोंडा-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि, यह उनके विरुद्ध  विरोधियों की साजिश है। विरोधियों द्वारा इस तरह के वीडियो को एडिट कर वायरल किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि, ऐसा करने वालों  के विरूद्ध  विधिक राय लेकर कानूनी कार्यवाही  करवाएंगे। बताते चलें कि,भाजपा से गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे तभी ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक भाषा बोलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। विधायक ने बताया कि वे और उनका परिवार ब्राह्मण समाज का पूर्ण सम्मान करते है, ब्राह्मण उनके  पूजनीय हैं। ब्राह्मण समाज को लेकर ऐसी ओछी हरकत करने वाले लोगों पर शीघ्र से शीघ्र कड़ी कार्रवाई करायी जायेगी।उन्होंने कहा कि,  राजनीतिक विरोध में जब लोगों को कुछ नहीं मिलता तो विरोधी उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ऐसी कुत्सित साजिश रचकर उनकी लोकप्रियता को कमजोर करने का नाकाम प्रयास करते रहते हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ