गोंडा। वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बानेपुर में बीते कई महीनों से विद्युत खम्भे के रास्ते पर झुक जाने से केबल जमीन पर गिर गया है।जिसमें विद्युत भी प्रवाहित हो रही है।जिससे बानेपुर से चड़उवा जाने वाला मार्ग वाहनों के लिए बाधित हो गया है।दोनों गांवों के कृषकों को ट्रैक्टर-ट्राली या कृषि सम्बंधित कोई भी वाहन लाने-जाने के लिए रौजा-टिकरी मार्ग जा कर तीन किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ रहा है।साइकिल सवार अपनी साइकिलें उठा कर तार को पार कर लेते हैं लेकिन गांव के बाइक व चार पहिया वाहन चालक गांव की गलियों का चक्कर काटते हैं।ग्रामीणों ने लकड़ियों के सहारे खम्भे को रोक रखा है।इस खम्भे के गिर जाने से साथ में ही कई खम्भे भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। गांव के लोगों ने विद्युत बिल अधिभार माफी के अभियान के दौरान गांव में आए हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी।विद्युत विभाग को शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।इस सम्बंध में अवर अभियंता वजीरगंज गुड्डू यादव ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।निराकरण कराया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ