नये शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षण कार्य में बदलाव आयेगा-डीपी मौर्य

वर्षों से इस कमी से जूझ रहा था काॅलेज

मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के करनैलगंज स्थित प्रतिष्ठित कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य बाधित होने पर गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये आयोग द्वारा एक साथ 11नये शिक्षकों को नियुक्ति दी गई है। जिससे कॉलेज के शिक्षकों के साथ प्रशासन में हर्ष है। कालेज के प्राचार्य डीपी मौर्य ने बताया कि कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में शैक्षिक वर्ष में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब तीन हजार से अधिक पहुंच गई है। जहां प्रत्येक विषय के शिक्षक तो थे, मगर छात्र संख्या व कक्षाओं के हिसाब से शिक्षकों की कमी बच्चों की शिक्षण कार्य में बाधक बनी हुई थी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से कई बार मांग पत्र देकर शिक्षकों की नियुक्ति देने की मांग की गई थी। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोग एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा चयनित किए गए शिक्षकों में 11 शिक्षकों को कन्हैयालाल पर कॉलेज में नियुक्ति दी गई है। जिससे छात्र छात्राओं के शिक्षण कार्य में अभूतपूर्व बदलाव आने की उम्मीद है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सीमा वर्मा, राकेश कुमार सिंह, रिंकू मणि, मनोज कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रताप नारायण पांडेय, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित यादव, वीरेंद्र प्रताप व सनी कुमार को कॉलेज में नियुक्ति मिली है। कालेज के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ