ईवीएम व वीवीपैट मतदाता जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

चर्चित न्यूज डेस्क 
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से एलईडी मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता वाहन जिले के 2915 मतदान केंद्र, तहसील मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालयों, प्रमुख स्थलों, चौराहों व बाजारों में रोस्टरवार पहुंचेगा। एलईडी वैन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
     जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान भविष्य चुनने का अधिकार है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी जानकारियां मतदाताओं के पास अवश्य होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से चार एलईडी जागरूकता वाहन निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में भेजे गए हैं जिसके माध्यम से मतदाताओं को जानकारी देने व जागरूक करने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह वाहन जिले की चारों तहसीलों गोण्डा सदर, करनैलगंज, मनकापुर तथा तरबगंज समेत सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि एलईडी जागरूकता वाहन के साथ मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे, जो ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देने के साथ-साथ मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनर द्वारा मतादाताओं को यह बताया जाएगा कि ईवीएम मशीन किसर तरह वीवीपैट ये कनेक्ट करने पर मतदाता अपने मताधिार का प्रयोग करने के बाद अपने मत की पुष्टि कर सकता हे कि जिस प्रत्याशी को उसके द्वारा मत दिया गया है, उसी को उसका वोट मिला है। एसडीएम करनैलगंज हीरालाल ने तहसील करनैलगंज में जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग वाहन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करें जिससे निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न हो सके। 
जागरूकता वाहनों को रवाना करने के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नोडल अधिकारी सीआरओ जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार करनैलगंज पुष्कर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंग जीत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ